
पटना- 27 सितंबर। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की निःशुल्क ईसीजी जांच सुविधा आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। अप्रैल 2025 से 26 सितंबर 2026 तक राज्य में कुल 11.43 लाख ईसीजी जांच की जा चुकी हैं।.सरकारी अस्पतालों में मरीजों को करीब 10 मिनट के भीतर तकनीकी व्याख्या के साथ ईसीजी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे इंतजार खत्म हुआ है।
हर तिमाही बढ़ रहा आंकड़ा—
— अप्रैल-जून 2025: 15,086 जांच
— जुलाई-सितंबर 2025: 57,440 जांच
— अक्टूबर-दिसंबर 2025: 1,43,943 जांच
— जनवरी-मार्च 2026: 2,57,605 जांच
— अप्रैल-जून 2026: 3,11,903 जांच
— जुलाई से 26 सितंबर 2026 तक: 3,57,928 जांच
606 संस्थानों में सुविधा—
वर्तमान में जिला अस्पताल (DH), अनुमंडलीय अस्पताल (SDH), रेफरल अस्पताल (RH), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) समेत कुल 606 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह सुविधा उपलब्ध है। प्रखंड स्तर तक सुविधा पहुंचने से ग्रामीण मरीजों को अब जांच के लिए शहर या निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक आसानी से और समय पर पहुंचाना है। निःशुल्क ईसीजी सेवा का विस्तार उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।



