
बिहार में SIR प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से हुई, आरोप बेबुनियाद: CM सम्राट
पटना- 27 सितंबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बिहार में कराए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है। इसे लेकर लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन एवं बेबुनियाद हैं। एसआईआर के दौरान किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया भी उपलब्ध रही।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची एक गतिशील सूची है, जिसमें समय-समय पर नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं तथा मृत्यु, स्थानांतरण एवं अन्य कारणों से आवश्यक संशोधन किए जाते हैं। मतदाता सूची का नियमित पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है।



