बिहार

बिहार में स्वास्थ्य विभाग में 304 पदों पर होगी बहाली, Field Monitor की नियुक्ति का आदेश जारी

पटना- 27 सितंबर। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार ने नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम के लिए बड़ी पहल की है। भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के RoP में Routine Immunization के तहत Field Monitor के 304 पद स्वीकृत किए गए हैं।
इस संबंध में कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने सभी सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव और जिला कार्यक्रम प्रबंधक को पत्र जारी किया है।

जिलावार और प्रखंडवार रिक्ति—

समिति ने जिलावार और प्रखंडवार 304 Field Monitor की रिक्तियों की सूची पत्र के साथ संलग्न कर भेजी है। कार्यहित और जनहित को देखते हुए कुशल, प्रशिक्षित और अनुभवी Field Monitor का यथाशीघ्र चयन करने का निर्देश दिया गया है।

मानदेय और सुविधाएं—

BMSICL द्वारा चयनित Manpower Agency के माध्यम से चयन होगा। मानदेय: श्रम विभाग, बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित Minimum Wages, Highly Skilled दर – वर्तमान में 672 रुपये प्रति दिन (अधिकतम 26 दिन), Mobility Support: 5000 रुपये प्रति माह, Communication / Mobile SIM Recharge: 275 रुपये प्रति माह, समय-समय पर Wages Rate में संशोधन पर उसी अनुसार भुगतान, नियमानुसार EPF और ESI का लाभ भी मिलेगा।

सभी चयनित Field Monitor से वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 मार्च 2027 तक कार्य कराना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए बजट आवंटन उपलब्ध कराया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि प्रबंध निदेशक BMSICL, सभी जिला पदाधिकारी और सभी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!