मधुबनी- 08 अक्टुबर। लदनियां थाना क्षेत्र के एनएच 104 पर धौरी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ कथित दुव्र्यवहार करने के आरोप में दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित असम राइफल के जवान राजेश कुमार मिश्र एवं संतोष कुमार राम खिरहर थाना क्षेत्र के झिटकी गांव निवासी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। एनएच 104 पर धौरी पुल के पास योगिया पुलिस चेक पोस्ट के हबलदार मनोज कुमार सिंह सिपाही पप्पू कुमार,अभिषेक पासवान के अलावा ग्रामीण पुलिस आलम परवाना एवं कमलेश पासवान वाहन चेकिंग में थे। इसी क्रम में संतोष कुमार राम लदनियां, खुटौना की ओर से बाईक से आये। जब सिपाही अभिषेक पासवान उसे बाइक चेकिंग के लिए डिक्की खोलने को इस पर संतोष कुमार राम तैश में आ गए। अनाप सनाप बोलते हुए असम राइफल के जवान राजेश कुमार मिश्र को फोन किया। वे बाइक से मौके पहुंचकर पुलिस बल के साथ बकझक करने लगे। इसी बीच एसआई सचिन कुमार गस्ती दल के साथ पहुंचे। राजेश मिश्र एवं संतोष कुमार राम पुलिस को गाली गलौज करते हुए सरकारी काम में बाधा एवं पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने गले। इस बाबत सिपाही अभिषेक पासवान के लिखित शिकायत पर केस दर्जकर दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया।