
नीतीश के नये कैबिनेट को सौंपा गया मंत्रालय, देखें लिस्ट—
पटना-16 अगस्त। बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हुआ। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी नवनिर्वाचित मंत्रियों के बीच मंत्रालय का भी वितरण कर दिया। जिसमें सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास गृह मंत्रालय के साथ-साथ मंत्रीमंडल सचिवालय,निगरानी, निर्वाचन के अलावा जो मंत्रालय किसी को आवंटित नही हुए हैं वह सभी मंत्रालय नीतीश कुमार के पास ही रहेंगे।

जबकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास,ग्रामीण कार्य मिला है। विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य दिया गया है। शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी चन्द्र शेखर को सौंपी गई है। इसी तरह समीर महासेठ को उघोग मंत्रालय दिया गया है। वहीं तेजप्रताप यादव को पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन का मंत्रालय मिला है। संजय झा,शिला मंडल एवं जमां खान को जो मंत्रालय पिछली सरकार में था, वही मंत्रालय दिया गया है।



