
MADHUBANI:- बेनीपट्टी और बिस्फ में डुबने से 3 बच्चों की मौत
मधुबनी- 10 जुलाई। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के चानपुरपट्टी में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गयी है। मृतक का शव गांव के बधार में मिली है। बधार में जेसीबी से बने गढ्ढे में शव मिलने के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया। मृतक की पहचान चानपुरपट्टी के सुबोध राउत के पुत्र 9 वर्षीय सुभाष राउत के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कल शाम में बच्चों के साथ अपने घर से महज चंद दूरी पर खेलने केलिए गया था। देर शाम तक बच्चा के नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। रविवार की सुबह उस बच्चे का शव उक्त गढ्ढे में मिला। उधर, बेनीपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मधुबनी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। शाहपुर के मुखिया मंजू देवी, समाजसेवी कमल बैठा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य काशीनाथ झा मंगल,समाजसेवी समीर मोनू ने अंचल प्रशासन से अविलंब आपदा कोष से राशि मुहैया कराने की मांग की है।
बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में दो बच्चों की मौत पानी में डूबने के कारण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय मो. इमरान एवं 10 वर्षीय मो. मुस्तफा शेख स्नान करने गया था। इसी दौरान पानी से भरे गहरे गड्ढ़े में चले जाने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिला जानकारी के अनुसार बच्चे स्नान करने गए थे, बहुत देर तक घर नहीं आने के बाद उसकी खोजबीन की गई। खोजबीन के बाद पता चला कि वह तालाब में स्नान करने गया था। उसके बाद गोताखोरों के माध्यम से उसे निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर लोगो की जमावड़ा लग गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पंचायत के मुखिया सुधीर कुमार यादव, पूर्व सरपंच इंद्रदेव लाल सहित कई लोग पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। बिस्फी थानाध्यक्ष राज कुमार राय ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।



