
PURNIA:- शहीद का शव गांव पहुंचते ही पूरा क्षेत्र में चित्कार
पूर्णिया- 13 अप्रैल। शहीद अमर कुमार का पार्थिव शरीर दोपहर गांव टीकापट्टी पहूुंचते ही पूरे क्षेत्र में चित्कार मच गया। जो जिस समय सुना, उसी अवस्था में वह उनके अंतिम दर्शन के लिए भागता चला आया। देखते-देखते जन सैलाव उमड पडा। उन्हें कटिहार सेना कैंप से आए सेना के जवानों ने सात तोपों की सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

शहीद अमर कुमार टीकापट्टी गांव के थे तथा उनका पैतृक घर इसी गांव के बगल गांव बघवा में है। उनका अंतिम-संस्कार बघवा गांव में ही किया गया। यह बता दे कि टीकापट्टी सह बघवा गांव के अमर कुमार 19 डी सिगनल रेजिमेंट, बारामुला में कार्यरत थे। उन्हें अचानक 10 दिसंबर 2021 को तबियत खराब हुई, उन्हें तुरत आरआर हॉस्पीटल दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनका इलाज चलता रहा, परंतु अंतिम में चिकित्सकों ने उन्हें लीवर केंसर से ग्रसित बता दिया, जिसके कारण वे इलाज के दौरान झांसी में ही 8 मई को शहीद हो गए। इस परिस्थिति में शहीद का पूरा परिवार उनके साथ ही झांसी में था। उनके माता-पिता गुलाब गुप्ता एवं गीता देवी,पत्नी रीमा देवी, छोटा भाई मदन सहित अन्य स्वजन वहां से उनके शव को एंबुलेंस से लेकर गांव पहूुंचे थे।



