
MADHUBANI:- जयनगर चैम्बर आफ कामर्स ने आन्दोलन को बेच दिया: कैलाश पासवान
मधुबनी- 09 मई। जयनगर किराना व्यवसायी श्रवण कपड़ी की हत्या पर जयनगर के महावीर चोक पर व्यवसाई संगठन कैट एवं मिथिलांचल चैम्बर आॅफ कामर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्व श्रवण कपड़ी के परिजनों को न्याय हत्यारे की गिरफ्तारी अविलंब करने एवं थानाध्यक्ष के निलंबित को लेकर नुक्कड़ सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व कपड़ी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि किराना व्यवसायी स्व श्रवण कपङी के हत्या के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण हम लोगों शासन और प्रशासन को जगाने के लिए आज नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है। स्व कपड़ी की हत्या की घोर निंदा करते हैं। हत्या के बाद पूरा जयनगर शहर में लोगों के द्वारा इस अपराधी घटना के खिलाफ अपना दुकान बंद कर धरना दिया। जिसमें दो मांग रखते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी एवं जयनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग रखी गई। नपं मुख्य पार्षद ने कहा कि जयनगर चैम्बर आॅफ कामर्स ने धरना और आंदोलन को बेच दिया। श्री पासवान ने चैम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह और महासचिव अनील बैरोलिया का नाम लेते हुए कहा कि दोनों ने आंदोलन को बेच दिया है। जयनगर के थानाध्यक्ष के कार्यशैली जयनगर के लोगों को पता है। व्यवपारी के आड़ के सारे व्यवपारी को धोखा देने का काम जयनगर चैम्बर आॅफ कामर्स के महासचिव कर रहे हैं। थानाध्यक्ष जयनगर की जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। हम सब स्व कपड़ी के परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में हैं। पुलिस कप्तान और जयनगर के व्यवपारी एवं जनता को जयनगर के थानाध्यक्ष के निलंबित करने की मांग करते हैं।
मौके पर सभा स्थल पर मिथिलांचल चैम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर,महासचिव शम्भु गुप्ता,शीतल राउत कैट अध्यक्ष प्रीतम बैरोलिया,अनिल जायसवाल,राज कुमार साह,राजू गुप्ता,सूर्यनाथ महासेठ,मो इमाम हसन,अशोक पासवान,कुलदीप कुमार,नीतीश प्रधान सीपीआई मो जहांगीर,सूरज ठाकुर,सीपीआईएम अंचल मंत्री अधिवक्ता कुमार राणा प्रताप सिंह,रामजी यादव,अधिवक्ता चंदेश्वर प्रसाद,शशिभूषण प्रसाद भाकपा माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह,कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र साह,धर्मेन्द्र भारद्वाज उर्फ बौआ झा,मो जिलानी आजाद,मनोज सिन्हा,राम कुमार यादव,सूर्यनाथ महासेठ, अधिवक्ता सैय्यद हस्सानुल हक,मोहम्मद रहमान,अनुरंजन सिंह समेत अन्य शहर के गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।



