
BIHAR:- सहकारिता मंत्री ने पैक्सों में व्यवसाय विविधीकरण पर दिया जोर
पटना- 31 अगस्त। बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी कार्यान्वयन तथा सहकारी अधिनियम एवं नियमावली में आवश्यक संशोधनों को लेकर सोमवार को सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय सहकारी बैंकों के अध्यक्षों, पैक्स अध्यक्षों एवं शीर्ष सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह और निबंधक रजनीश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। सहकारी समितियों की सदस्यता प्रक्रिया को सरल और अपील प्रक्रिया को सुगम बनाने पर चर्चा। भंग होने का प्रावधान शिथिल होगा: आधे से अधिक सदस्यों के इस्तीफे पर समिति भंग होने के वर्तमान प्रावधान को शिथिल करने का सुझाव, ताकि उपयोगी समितियां चलती रहें। कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा, नियमित वेतन, न्यूनतम योग्यता तय करने और नियम उल्लंघन पर आर्थिक दायित्व तय करने पर मंथन। तकनीकी कोष: समितियों के लाभ से विशेष तकनीकी विकास कोष और कमजोर समितियों के पुनरुद्धार के लिए विशेष संरचना बनाने पर विचार।
मंत्री ने विशेष रूप से पैक्सों में व्यवसाय विविधीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पैक्स को केवल खाद-बीज तक सीमित न रखकर नए उद्यमों से जोड़ा जाए।मंत्री ने कैमूर के दादर पैक्स द्वारा ‘दादर नीर’ और सरसों तेल निर्माण एवं विपणन की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि ऐसे नवाचार अन्य पैक्सों के लिए प्रेरणा हैं।



