
MADHUBANI शहर को जनप्रतिनिधि चाहिए, भू-माफिया नहीं?
मधुबनी- 31 अगस्त। अगले नगर निकाय चुनाव में मधुबनी की राजनीति में बड़ा उलट-फेर के आसार नजर आने लगा है। बता दें कि सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव में नगर निगम की राजनीति दो फाड़ हो गई, और यहीं से नगर निकाय के अगले चुनाव की रणनीति की लकीर खिंच गई है। दिलचस्प बात तो यह है कि एक पक्ष ने तो अगले मेयर प्रत्याशी का चयन भी कर लिया, और तैयारी में भी जुट गए है। वहीं, पिछली बार मेयर और उपमेयर पद के लिए चुनाव लड़ चुके दिग्गजों ने फिर से नए सिरे से जमीन टटोलने लगे है। आने वाले समय में मधुबनी नगर सरकार की राजनीति और दिलचस्प होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आम लोगों का माने तो अगला चुनाव “भू-माफिया बनाम भूरक्षक” मुद्दा महत्वपूर्ण होगा।
मधुबनी शहर को एक ऐसे जनप्रतिनिधि चाहिए जो “भूरक्षक” बनकर काम करे। चुनाव में एक ही सवाल होगा। जनता भू-माफिया के साथ हैं या भूरक्षक के साथ? जमीन की सुरक्षा और अवैध कब्जे का मुद्दा सबसे ऊपर होगा, एजेंडा सीधे मुद्दे पर तय होगा। कुछ सालों में इलाकों में भू-माफियाओं का बोलबाला बढ़ा है। शहर में ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो जमीन का खेल बंद कराकर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराए। क्षेत्र में पेयजल,सड़क,नाला भी मुद्दा होगा। सड़क से ऊंचा नाला जैसी अनियमितता के बाद लोगों का भरोसा टूट गया है। शहर को जनप्रतिनिधि चाहिए, भू-माफिया नहीं। नए, शिक्षित और ईमानदार चेहरों को मौका मिलना चाहिए।



