
क्रौस वर्ड क्लब का उद्घाटन समारोह में बोले IAS विवेक, कहा- हमारे बच्चे कामयाबी के लिए कुछ अलग करें
पटना- 09 मई। आचार्य श्री सुदर्शन पटना सेंट्रल स्कूल में क्रोस वर्ड क्लब का उद्घाटन समारोह था। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, स्कूल के प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह ने पुष्प गुच्छ के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ बी के सुदर्शन ने प्रतीक चिह्न,शाल,आचार्य श्री रचित श्रेष्ठ साहित्य प्रदान कर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। तथा अपने स्वागत भाषण में कहा कि विवेक कुमार जैसे श्रेष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को अपने बीच पाकर स्कूल परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हमारे छात्रों और छात्राओं के लिए तो आप प्रेरणा स्रोत और जीवंत लिजेंड हैं। आशा है कि हमारे बच्चे आपसे कुछ जीवन में सफलता के सूत्र सीखेंगे।
अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि ने कहा कि आज देश का भविष्य बच्चों के हाथ में हैं। कोई बड़ी कामयाबी हासिल करने के लिए संकल्प और परिश्रम की आवश्यकता है। बिहार के बच्चे तो सब जगह सफलता और कामयाबी का इतिहास रच रहे हैं। यहां तो पूज्य आचार्य श्री नैतिकता और जिम्मेदारी का अनुभव सीखा रहे हैं। जीवन में कुछ बनने के लिए कुछ अलग करने की जरूरत है। शोहरत और महारत हासिल करने वाले कुछ अलग •सा दिमाग रखते है।
मौके पर उपस्थित छात्रों और छात्राओं ने मुख्य अतिथि विवेक कुमार से क ई जीवन के अनमोल गुर सीखे। उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों को धन्यवाद दिया और इस समारोह को स्कूल परिवार के लिए ऐतिहासिक महत्व का बताया।



