क्राइम

BIHAR:- समस्तीपुर में गूंगी महिला से रेप के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर–25 अप्रैल। समस्तीपुर में एक 40 वर्षीय गूंगी महिला के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। रविवार की रात भिंडी के खेत से अर्धनग्न स्थिति में महिला का शव बरामद हुआ। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हत्या के बाद महिला की साड़ी से ही फंदा बनाकर उससे जान ले ली। इधर, लोगों का कहना है कि महिला देर शाम पशु के लिए चारा लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के पास ही एक भिंडी के खेत में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। वहीं पर एक टोपी और टी-शर्ट भी फेंका हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि यह सामान आरोपी के हो सकते हैं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर महिला द्वारा काटा गया घास भी पड़ा हुआ था।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण रामाश्रय महतो ने बताया कि महिला अर्धनग्न पड़ी हुई थी। शव के पास टोपी और गंजी पड़ा था। इससे सबूत के तौर पर कुछ जानकारी मिल सकती है कि किसने घटना को अंजाम दिया होगा। इसके उसकी पहचान हो जाएगी। हमलोग चाहते हैं कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय,उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस ने महिला के शव को लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। एसडीपीओ का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button