
चचेरी बहन की गला काटकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास
मऊ- 10 अप्रैल। सराय लखंसी थाना क्षेत्र स्थित खालिसपुर गांव में एक युवक ने बीतीरात को अपनी चचेरी बहन की हत्या कर शव को बोरे बांधकर नदी के किनारे जलाने का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर अधजली लाश को बरामद कर लिया। हत्या की वजह पारिवारिक विवाद है।
घटना की जानकारी देते हुए सीओ सिटी धनंजय मिश्र ने रविवार को यह बताया कि मुजाहिद ने अपनी चचेरी बहन साइमा (16) की गला काट कर हत्या कर दी। शव को एक बोरे में भरकर दोपहिया गाड़ी से जयसिंहपुर के पास तमसा नदी के किनारे पहुंचा। यहां पर उसने शव को जलाने का प्रयास किया। शक होने पर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अधजले शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हत्यारे ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि उसने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी चचेरी बहन घर पर अकेली थी। उसका भाई नमाज पढ़ने के लिए गया था। हत्या की वजह परिवारिक विवाद है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही थी।



