
PATNA:- शेम्फाॅर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में नये सत्र की कक्षाएं शुरू
पटना- 29 मार्च। अल्प समय में ही पटना सहित पूरे देश में अपनी पहचान बना चुका शेम्फाॅर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल पटना उदैनी जगनपुरा स्थित विद्यालय में सत्र 2022-23 के लिए क्लासेस मंगलवार से शुरू हो गयी है। ज्ञातव्य है कि विद्यालय ने अल्प समय में ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशेष साख बना ली है। यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाओं तथा उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा उत्तम शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यालय में लैग्वेज लैब, मैथ्स लैब, साइन्स लैब्स, कम्प्यूटर लैब्स, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, वाई-फाई सुविधा के साथ-साथ खेल-कूद के कई मैदान है।
विद्याालय की निदेशिका श्री मीरा सिन्हा नें बच्चों को नये सत्र के लिए शुभकामना दी। विद्यालय के प्राचार्य श्री फ्रांसिस जेवियर ने बताया कि नये सत्र की कलासेस शुरू होने के साथ नये नामांकन लेने वाले बच्चों के साथ सभी शिक्षक भी उत्साहित नजर आये। साथ ही उन्होंने साथ आये सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया।



