
बिहार
BJP बिहार में 77 विधायकों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी
पटना- 23 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) पार्टी के तीनों विधायकों (सवर्णा सिंह, मिश्रीलाल यादव और राजू सिंह) ने बुधवार देर शाम विधानसभा स्पीकर से मिलकर भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। तीनों विधायक के भाजपा में जाने के बाद प्रदेश में अब भाजपा नम्बर गेम में 77 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।
243 सीट वाली बिहार विधानसभा में नम्बर गेम की बात करे तो 77 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दूसरी ओर राजद अब 75 विधायकों के साथ दूसरे नम्बर पर खिसक गयी है। अन्य दलों की बात करे तो जदयू-45,कांग्रेस-19, लेफ्ट-16, एआईआईएम-05 और हम पार्टी के चार विधायक है।



