
PATNA:- इंटरमीडिएट (विज्ञान) टॉपर्स की पहली पसंद मेंटर्स एडुसर्व बिहार
पटना-23 मार्च। बिहार इंटरमीडिएट (विज्ञान) 2022 के कई स्टेट टॉपर्स जिन्हें जे.ई.ई./ नीट के लिए अपनी तैयारी जारी रखनी है उन्होंने मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन ले लिया है। नामाकन ले चुके टॉपर्स में सौरव कुमार (स्टेट रैंक 1), राज रंजन (स्टेट बैंक 2), सेजल कुमारी (स्टेट रैंक 3), स्वाति कुमारी (स्टेट बैंक 4),लोकेश कुमार (स्टेट रैक 4), शुभम वर्मा (स्टेट बैंक 4),विष्णु कुमार (स्टेट रैंक 4) एवं विद्यानंद कुमार (स्टेट रैंक 5) शामिल है।
संस्थान के निदेशक श्री आनंद कुमार जयसवाल ने घोषणा की है कि बिहार इंटरमीडिएट (विज्ञान) 2022 में प्राप्त अंको (%) के आधार पर विद्यार्थियों को 100% तक की छात्रवृत्ति दी जायेगी। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने बिहार
इंटरमीडिएट (विज्ञान) 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है,उनको मेटर्स एडुसर्व के अचीवर्स कैम्पस में शामिल किया जायेगा। तथा उन्हें निःशुल्क शिक्षा निःशुल्क रहना व निःशुल्क खाना प्रदान की जायेगी।
श्री जयसवाल ने बताया की जे.ई.ई./ नीट की तैयारी करने के इच्छुक हिन्दी माध्यम विद्यार्थियों के लिए भाषा अब सफलता में बाधा नहीं बनेगी। मेंटर्स एडुसर्व में बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जे.ई.ई./ नीट की तैयारी के लिए अलग स्पेशल बैच बनाया जाएगा। बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बनाए जाने वाले मैच में अनुभवी शिक्षक मुख्यतः हिन्दी भाषा में पढ़ाएंगे। विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए असाइनमेंट दी जायेगी जिसमें प्रश्न अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषाओं में होंगे। विद्यार्थियों की जो टेस्ट ली जायेगी उसमें प्रश्न अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषाओं में होंगे। मेंटर्स एडुवर्स की शिक्षण प्रणाली में मूल कसेप्ट को बताते हुये जे.ई.ई./ नीट की तैयारी कराई जाती है। इसी कारण नेटर्स एडुसर्व बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों की भी पहली पंसद है।



