
MADHUBANI:- बेता परसा में चोरों ने 4 घरों में दी चोरी वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
मधुबनी- 03 मार्च। हरलाखी थाना क्षेत्र के बेता परसा गांव में एक ही रात को चार घरों में चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने बक्सा से जेबरात समेत हजारों रुपये की चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी मोहम्मद कलाम ने बताया कि चोरों ने गहना जेबर व रुपये समेत करीब 80 हजार की चोरी कर ली है। इस संबंध में पीड़ित मोहम्मद ईसराफिल ने बताया कि घर से पांच हजार रुपये की चोरी कर ली गयी है। राम सेवक दास ने बताया कि गहने जेबर समेत करीब चालीस हजार रुपए की चोरी हो गई है। वहीं मोहम्मद फुल हसन ने बताया करीब दस हजार की चोरी हुई है। इधर सूचना मिलते ही एएसआई राम प्रवेश यादव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली।
स्थानीय ग्रामीण साहिल कुमार,अब्दुल शुवान,भोगेन्द्र साह,अशोक दास सहित अन्य लोगों ने बताया कि स्थानीय चौकीदार को दूसरे पंचायत में ड्यूटी दे दिया गया है। इन लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि स्थानीय चौकीदार की रात्रि ड्यूटी पंचायत में ही दिया जिए। इधर चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस संबंध में स्थानीय थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।


