ताज़ा ख़बरें

कोरोना पाबंदियों के खिलाफ न्यूजीलैंड में हंगामा, ट्रकों से संसद घेरी

वेलिंगटन- 08 फ़रवरी। कनाडा में कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ ट्रकों के चक्का जाम के बाद अब न्यूजीलैंड में भी बवाल शुरू हो गया है। कोरोना पाबंदियों और टीकाकरण के विरोध में न्यूजीलैंड में हंगामा मचा है। ट्रकों से संसद को घेर लिया गया और सड़कें वाहनों से जाम कर दी गयी हैं। न्यूजीलैंड में प्रदर्शनकारी संसद भवन के आसपास सैकड़ों गाड़ियां लेकर पहुंच गए हैं। उन गाड़ियों में, हमें अपनी आजादी वापस दो और जबर्दस्ती सहमति नहीं है, जैसे संदेश लिखे गए हैं। राजधानी वेलिंगटन में सिटी सेंटर के चारों ओर भी भारी संख्या में गाड़ियां इकट्ठी हो गयी हैं। लोग तेज हॉर्न बजा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है। उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है। कुछ लोग तो वैक्सीन लगने के बावजूद प्रदर्शन का हिस्सा बन रहे हैं। उनका मानना है कि टीकाकरण के लिए लोगों को मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

इस बीच प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने प्रदर्शन पर चर्चा से इनकार कर दिया है। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड के अधिकांश लोगों ने सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपना समर्थन दिखाया है। 96 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है, जिससे लोग कोरोना के साथ जी रहे हैं। न्यूजीलैंड में स्वास्थ्य, कानून, शिक्षा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अनिवार्य है। यहां लोगों को रेस्तरां, खेल आयोजनों और धार्मिक जगहों पर प्रवेश करने के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button