
MADHUBANI:- सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर बरदाही गांव 108 कुमारी कन्याओं ने निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
मधुबनी-05 फरवरी। बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के बरदाही गांव में सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। युवा शक्ति एवं स्टूडेंट ग्रुप पूजा समिति के तत्वावधान में गांव के ब्रह्मस्थान में आयोजित होने वाली मां शारदे की पूजा पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे- बाजे के साथ बरदाही गांव से कवयाही गांव के स्थित सुग्रवे नदी से कलश भर कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पर कलश स्थापित किया गया।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा स्थल पर अष्टयाम का आयोजन किया गया है,जो सरस्वती पूजा के समापन तक चलता रहेगा। पूजा को लेकर सजावट की गई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भजन-किर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। राम प्रकाश महतो,चंदन कुमार,श्रवण कुमार,सोनू कुमार,राजेश कुमार,शंभू कुमार,युवा नेता अखलेश झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



