
MADHUBANI:- राजनगर के पिलखवार में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष,कई जख्मी
मधुबनी- 26 जनवरी। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के पिलखवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार अपने गांव मां के देहांत का श्राद्ध कर्म करने आए थे। वहीं आरोप है कि दूसरे पक्ष के व्यक्तियों ने भारी संख्या में आकर लाठी डंडे एवं हथियार से उनके ऊपर आक्रमण कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परंतु घटना की गंभीरता को देखते हुए कई थाने की पुलिस को घटनास्थल पर आना पड़ा। सदर डीएसपी पहुंच घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



