बॉलीवुड

‘धुरंधर’ ने दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स में मारी बाजी, रणवीर सिंह समेत कई सितारों को मिला सम्मान

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस साल भारतीय सिनेमा, ओटीटी, टेलीविजन और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ पांच पुरस्कार जीतकर सबसे बड़ी विजेता बनी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, जबकि रणवीर सिंह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आदित्य धर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुने गए। इसके अलावा आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला। फिल्म में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अक्षय खन्ना को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

क्रिटिक्स श्रेणी में ‘कांतारा : चैप्टर 1’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया, जबकि इसी फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म ‘हक’ के लिए यामी गौतम को क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया। वहीं, ‘छावा’ के लिए विनीत कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता बने और ‘हाउसफुल 5’ के लिए रितेश देशमुख को कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।

वेब सीरीज की श्रेणी में आर्यन खान की पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज का पुरस्कार मिला। आर्यन खान को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। ‘पाताल लोक 2’ के लिए जयदीप अहलावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बने, जबकि ‘दिल्ली क्राइम 3’ के लिए शेफाली शाह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और हुमा कुरैशी को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला। ‘ग्राम चिकित्सालय’ के लिए विनय पाठक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया।

अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में ‘अवतार : फायर एंड ऐश’ को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी. जॉर्डन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ‘हैमनेट’ के लिए जेसी बकले को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। :वन बैटल आफ्टर अनेदर’ के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान मिला। वहीं, टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर और जेम्स कैमरून को वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

टेलीविजन श्रेणी में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को टीवी सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के लिए अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। संगीत की दुनिया में फिल्म ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक को सॉन्ग ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया। इसके अलावा शाश्वत सचदेव, फहीम अब्दुल्ला और इरशाद कामिल को भी सम्मानित किया गया। दिग्गज अभिनेता कमल हासन को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!