
BIHAR:- जनवरी में होने वाली सिपाही भर्ती की पीटी परीक्षा स्थगित
पटना- 18 जनवरी। बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जा रहा है। बिहार पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती के शारीरिक दक्षता की 28 जनवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सिपाही भर्ती कर रही केंद्रीय चयन पर्षद ने अधिसूचना जारी कर दी है ।
आयोग ने कहा है कि 28 जनवरी से 04 फरवरी तक होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है। इसकी नयी तिथि को फिर से निर्धारित कर केंद्रीय चयन पर्षद के वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा। इससे पूर्व बीपीएससी ने सीडीपीओं से प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर दिया है । इसकी अधिसूचना सोमवार को आयोग ने जारी की थी ।
जारी अधिसूचना में केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से कहा गया है कि नौ फरवरी से होने वाली परीक्षा को रद्द नहीं किया गया है । आय़ोग ने कहा है कि नौ फरवरी से पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा यथावत होंगी यानी उसमें फेरबदल नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस में सिपाही के 8415 पदों पर बहाली होनी है। पिछले साल मार्च में ही सिपाही बहाली के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। उसका रिजल्ट दिसंबर में जारी किया गया था। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा लेकर सिपाही बहाली होनी है।



