
पटना, 12 नवंबर। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) ने वर्ष 2027 के लिए राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उत्क्रमित, प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत, उर्दू एवं मदरसा सहित) की अवकाश तालिका जारी कर दी है। यह आदेश निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) नितिन कुमार सिंह द्वारा जारी किया गया है। कुल 69 दिन की छुट्टी में से 9 रविवार घटाने के बाद कुल 60 दिन का अवकाश होगा।
प्रमुख छुट्टियों की पूरी लिस्ट—
1.गुरु गोविन्द सिंह जन्म दिवस 15 जनवरी शुक्रवार
2.शब-ए-बारात 24 जनवरी रविवार
3.गणतंत्र दिवस 26 जनवरी मंगलवार
4.वसंत पंचमी 11 फरवरी गुरुवार
5.संत रविदास जयंती 20 फरवरी शनिवार
6.महाशिवरात्रि 6 मार्च शनिवार
7.ईद-उल-फितर (ईद) 10 मार्च बुधवार
8.बिहार दिवस 22 मार्च सोमवार
9.होली 23-24 मार्च मंगलवार से बुधवार
10.गुड फ्राइडे 26 मार्च शुक्रवार
11.सम्राट अशोक / भीम राव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल बुधवार
12.रामनवमी 15 अप्रैल गुरुवार
13.महावीर जयन्ती 19 अप्रैल सोमवार
14.वीर कुंवर सिंह जयन्ती 23 अप्रैल शुक्रवार
15.मई दिवस 01 मई शनिवार
16.जानकी नवमी 14 मई शुक्रवार
17.ईदुल जोहा (बकरीद) 17 मई सोमवार
18.बुद्ध पूर्णिमा 20 मई गुरुवार
19.ग्रीष्मकालीन अवकाश / कबीर जयंती / मुहर्रम 02-21 जून 20 दिन
20.चेहल्लूम 25 जुलाई रविवार
21.स्वतंत्रता दिवस / हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस 15 अगस्त रविवार
22.अंतिम श्रावणी सोमवार 16 अगस्त सोमवार
23.रक्षाबंधन 17 अगस्त मंगलवार
24.श्री कृष्ण जन्माष्टमी 25 अगस्त बुधवार
25.हरि तालिका व्रत (तीज) 03 सितम्बर शुक्रवार
26.अनन्त चतुर्दशी 14 सितम्बर मंगलवार
27.जीवित पुत्रिका व्रत (जिउतिया) 23 सितम्बर गुरुवार
28.दुर्गा पूजा (कलश स्थापन) 01 अक्टूबर शुक्रवार
29.महात्मा गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर शनिवार
30.दुर्गा पूजा 06-09 अक्टूबर 4 दिन
31.दीपावली / चित्रगुप्त पूजा / भैया दूज / छठ पूजा 29 अक्टूबर से 05 नवंबर 8 दिन
32.गुरु नानक जयन्ती / कार्तिक पूर्णिमा 14 नवंबर रविवार
33.शीतकालीन अवकाश (क्रिसमस डे-25) 25 से 31 दिसम्बर 7 दिन
— चाँद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
— सभी विद्यालय इसी तालिका के अनुसार बंद रहेंगे।
— सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गांधी जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के बाद छुट्टी होगी।
— ग्रीष्मावकाश, दीपावली से छठ पूजा तक के अवकाश और शीतकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं को सभी विषयों के लिए गृह कार्य एवं परियोजना कार्य देना अनिवार्य होगा। विद्यालय खुलने पर शिक्षक इसका मूल्यांकन करेंगे।
— सामान्य विद्यालयों में रविवार को तथा उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को रहेगा।



