
नॉर्वे की पत्रकार को भारत आने से रोका गया, सोशल मीडिया पर शेयर विडियो में पत्रकार ने अमित शाह से पूछा सवाल?
“वीजा था, क्लीयरेंस था, फिर भी भारत नहीं आ पाई नॉर्वे की पत्रकार-एयरपोर्ट से 10 मिनट पहले आया फोन, मोदी से सवाल पूछना पड़ा भारी? नॉर्वे की पत्रकार को भारत आने से रोका गया, प्रेस फ्रीडम पर बोलने आ रही थी पत्रकार,गृह मंत्रालय ने लगा दी रोक, हैदराबाद में बोलना था, दिल्ली से आई रोक-नॉर्वे की पत्रकार ने अमित शाह से पूछा सवाल, 48 घंटे बाकी थे, पैकिंग हो चुकी थी, फिर भी नहीं मिली एंट्री-नॉर्वे की पत्रकार का वीडियो वायरल”
नई दिल्ली, 12 नवंबर।.कांग्रेस के फेसबुक पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में नॉर्वे की एक पत्रकार ने दावा किया है कि वैध वीजा होने के बावजूद उन्हें भारत में प्रवेश से रोक दिया गया।
वीडियो में पत्रकार सीधे कैमरे पर बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे पहली बार भारत आ रही थीं। उन्हें हैदराबाद, तेलंगाना में मीडिया, प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतंत्र पर आयोजित एक सम्मेलन में बोलने के लिए बुलाया गया था।
पत्रकार के अनुसार उनके पास वीजा और राजनीतिक मंजूरी (Political Clearance) दोनों थे और वे एयरपोर्ट जाने के लिए पैकिंग भी कर चुकी थीं। लेकिन एयरपोर्ट जाने से ठीक 10 मिनट पहले भारतीय दूतावास से फोन आया और बताया गया कि गृह मंत्रालय ने वैध वीजा के बावजूद उनकी एंट्री पर रोक लगा दी है।
पत्रकार ने आशंका जताई कि यह रोक मई 2026 में ओस्लो, नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल पूछने और उसके बाद भारतीय दर्शकों के लिए गौतम अडानी और मुकेश अंबानी को लेकर ऑनलाइन आलोचना लिखने से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने भाजपा आंदोलन पर लिखे गए हालिया सकारात्मक लेखों और अभिजीत अय्यर मित्रा के साथ इंटरव्यू का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उनके भाषण के लिए अभी करीब 48 घंटे का समय बचा है और वे अब भी भारत आ सकती हैं। इस पोस्ट पर कमेंट में लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। एक पक्ष ने वीजा रोकने को राष्ट्रीय हित की रक्षा बताते हुए सरकार का समर्थन किया, तो दूसरे पक्ष ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताया। कई यूजर्स ने पत्रकार के साहस की तारीफ की, जबकि कई ने उन्हें विदेशी एजेंट तक बता दिया।



