बिहार

BIHAR: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दे सकेंगे दावा-आपत्ति

पटना, 12 नवंबर। बिहार में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन आज 12 नवंबर को कर दिया गया है। यह सूची 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार की गई है। प्रारूप सूची अभिहित स्थलों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के वेबसाइट http://ceoelection.bihar.gov.in पर भी उपलब्ध है।

निर्वाचन विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दावा और आपत्ति जमा करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक रखी गई है। दावा-आपत्ति का निष्पादन 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

प्रारूप सूची के अनुसार बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7,55,89,365 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3,99,16,747 है, महिला मतदाताओं की संख्या 3,56,71,129 है, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1,489 है।

नया नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप-6, नाम कटवाने के लिए प्रारूप-7 तथा निवास स्थानांतरण, नाम-पता में सुधार, ईपिक (EPIC) के प्रतिस्थापन एवं दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन के लिए प्रारूप-8 का उपयोग किया जा सकेगा। सभी प्रारूप ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल http://voters.eci.gov.in पर उपलब्ध हैं।

विभाग ने बताया कि इस संबंध में संबंधित बी.एल.ओ., सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते प्रारूप सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!