बिहार

MADHUBANI: चकदह गुलटेनी पोखर पर अतिक्रमण, भारतीय चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई आवाज, आंदोलन की चेतावनी

मधुबनी, 11 नवंबर। छठ महापर्व की तैयारी के बीच नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 के चकदह गुलटेनी पोखर की बदहाली और अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो का आरोप है कि यह पोखर धीरे-धीरे अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहा है, जबकि रहिका अंचल और नगर निगम आंख मूंदे हुए हैं।

संजय कुमार महतो का आरोप है कि भू-माफियाओं द्वारा अधिकांश कुआं-तालाबों को मिट्टी भराई कर बेच दिया गया है, और इस पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। चकदह गुलटेनी पोखर का चारों तरफ से अतिक्रमण हो गया है। पोखर के भिंडा और आसपास की जमीन पर धीरे-धीरे कब्जा हो रहा है। पोखर का मूल रकबा सिकुड़ता जा रहा है। जिस तरह शहर के दूसरे तालाबों को मिट्टी भरकर बेचने का आरोप लगता रहा है, उसी तरह गुलटेनी पोखर को भी निशाना बनाया जा रहा है। पोखर में सफाई नहीं होने से जलकुंभी, घास और कचरा जमा है। नाले का गंदा पानी भी पोखर में गिरने की शिकायत है।

छठ महापर्व में इसी पोखर पर बड़ी संख्या में व्रती अर्घ्य देने पहुंचते हैं। अगर पोखर अतिक्रमण मुक्त और साफ नहीं हुआ, तो व्रतियों को गंदे पानी में ही अर्घ्य देना पड़ेगा। महिलाओं और बच्चों के लिए फिसलन और गड्ढे का खतरा भी बना रहेगा।

नगर निगम मधुबनी ने हाल ही में छठ को लेकर 91 घाटों-तालाबों की सूची जारी की है, जिसमें सफाई, मिट्टी भराई, चेंजिंग रूम, बैरिकेटिंग, लाइट, चूना-ब्लीचिंग का आदेश दिया गया है। उस सूची में वार्ड 21 के लिए चकदह मंसूरी टोल पोखर क्र. 57 का नाम तो है, लेकिन पोखर को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जा रहा है।

संजय कुमार महतो ने कहा कि गुलटेनी पोखर वार्ड 21 का पुराना और बड़ा सार्वजनिक पोखर है। इसे अतिक्रमण से बचाने के लिए जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। जिससे अतिक्रमणकारियों को बढ़ावा मिल रहा है। नगर निगम में होल्डिंग टैक्स बढ़ रहा है, भ्रष्ट अफसरों की मनमानी चल रही है, लेकिन तालाब बचाने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। भू-माफिया कुआं-तालाब को मिट्टी से भरकर बेच रहे हैं। चकदह गुलटेनी पोखर इसका ताजा उदाहरण है। अगर समय रहते पोखर को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो आने वाले दिनों में यह पोखर नक्शे से ही गायब हो जाएगा। छठ जैसे महापर्व पर लाखों लोगों की आस्था इससे जुड़ी है, इसे बर्बाद नहीं होने देंगे।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने तुरंत जांच कर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। उन्होंने मांग किया है कि चकदह गुलटेनी पोखर की राजस्व अभिलेख और नक्शे से तुरंत मापी कराई जाए। पोखर के भिंडा और मूल रकबे से अतिक्रमण हटाकर उसे अतिक्रमण मुक्त घोषित किया जाए। पोखर को छठ से पहले जलकुंभी सफाई, मिट्टी भराई, बैरिकेटिंग, लाइट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। मिट्टी भराई और अवैध खरीद-बिक्री में शामिल लोगों की जांच कर FIR किया जाए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!