
MADHUBANI:- पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के साथ 18 नवंबर को रहिका में होगा शौर्य संवाद का आयोजन
मधुबनी- 07 नवंबर। भूतपूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के सम्मान, कल्याण तथा उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से आगामी 18 नवंबर 2026 को शौर्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:00 बजे प्रखंड कृषि कार्यालय, रहिका में निर्धारित है।
इस आशय की जानकारी जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि शौर्य संवाद के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं उनके आश्रितों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान उनकी समस्याओं,आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।
जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने मधुबनी जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों,पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं आश्रितों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है, ताकि वे शौर्य संवाद में भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को साझा कर सकें।



