
बिहार
बिहार में चित्रगुप्त पूजा-भाई दूज की छुट्टी की तिथि बदली, अब 11 नवंबर को रहेगा अवकाश
पटना, 07 नवंबर। बिहार सरकार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज के अवकाश की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह छुट्टी 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर को रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना पर सरकार के अपर सचिव रजनीश कुमार के हस्ताक्षर हैं।
विभाग के अनुसार, पहले सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचित अवकाशों की सूची में चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर दिनांक-10.11.2026 को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया गया था।
यह तिथि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, काजीपुरम, पटना से प्राप्त पत्र के आधार पर तय की गई थी।
बाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पटना ने अपने पत्र एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने अपने चित्रगुप्त पूजा के अवकाश की तिथि 11.11.2026 को घोषित किए जाने का अनुरोध किया।



