
बिहार
MADHUBANI:- मधवापुर थानाध्यक्ष निलंबित, नये थानाध्यक्ष बने विनय कुमार
मधुबनी- 01 नवंबर। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मधवापुर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम को निलंबित कर दिया है। तथा नगर थाना में नियुक्त अपर थानाध्यक्ष विनय कुमार को मधवापुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनि कुमार मौसम पर अपने कर्तब्य में लापरवाही का आरोप है। जिसकी जांच वरीय पदाधिकारी से कराने के बाद उक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है।
न्हके निलंबन की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। सूत्रों की मानें तो किसी मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई हुई है।



