
MADHUBANI नगर निगम की सफाई व्यवस्था का पोल खोलती तस्वीर, बसुआरा चौक पर महीनों से उलटा पड़ा है कचरा पेटी
मधुबनी- 31 अक्टूबर। नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर बसुआरा चौक से सामने आई है। चौक पर नगर निगम द्वारा लगाई गई सार्वजनिक कचरा पेटी महीनों से उलटी पड़ी है। जंग लगी इस कचरा पेटी के चारों ओर कचरा फैला पड़ा है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा पेटी के उलटा पड़े होने का नगर निगम कोई चिंता नहीं है। हैरानी की बात है कि बसुआरा चौक मुख्य सड़क पर है, जहां से रोजाना सफाई कर्मी का आना-जाना होता है, फिर भी किसी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। लोगों ने बताया कि इस कचरा पेटी की यह हालत देखकर पूरे नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।
नगर निगम स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत इस तस्वीर से साफ जाहिर होती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द कचरा पेटी को हटाया जाए। क्योंकि कचरा पेटी से नियमित रूप से कचरा उठाव नही होने से इसकी बदबू लोगों को नाकोदम किए रहता है।



