
मधुबनी: RSS-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक 02 नवंबर को, हितचिंतक अभियान को लेकर बनेगी रणनीति
मधुबनी- 31 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति की ओर से आगामी हितचिंतक अभियान के सफल संचालन एवं व्यापक विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक 2 नवंबर को बहुआरा स्थान श्री रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुई विहिप के तरुण राठौर ने बताया कि विहिप दरभंगा विभाग द्वारा जारी सूचना पत्र के अनुसार ऑनलाइन हितचिंतक अभियान दिनांक 22 नवंबर से 06 दिसंबर तक संचालित होगा।
इस अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए जिला, नगर, खंड, पंचायत, बस्ती एवं वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली तैयार करने,कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को निर्धारित करने तथा अभियान की कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
बैठक में मार्गदर्शनकर्ता देवी सिंह, संगठन मंत्री, विश्व हिंदू परिषद, उत्तर बिहार प्रांत, जिला स्तर के पालक पदाधिकारी, जिला समिति, नगर समिति, प्रखंड समिति, वार्ड एवं बस्ती स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।



