
बिहार
बिहार MLC चुनाव:- स्नातक में 43.87 प्रतिशत व शिक्षक निर्वाचन में 74.55 प्रतिशत मतदान
पटना- 23 अक्टूबर। बिहार विधान परिषद के चार स्नातक एवं चार शिक्षक निर्वाचन सीट के लिए हुआ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के द्वारा सभी आठ सीटों का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया गया है।
स्नातक के चार सीट पटना, दरभंगा,तिरहुत एवं कोसी पर 43.87 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह दरभंगा शिक्षक निर्वाचन,पटना, तिरहुत एवं सारण शिक्षक निर्वाचन में कुल 74.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिसमें पटना स्नातक में 36.19 प्रतिशत,दरभंगा में 42 प्रतिशत,कोसी में 52.51 प्रतिशत एवं तिरहुत स्नातक में 42.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 79 प्रतिशत, पटना में 56.89 प्रतिशत, सारण में 87. 16 प्रतिशत एवं तिरहुत 78.10 प्रतिशत मतदान हुआ।



