
पूर्व मुखिया हरिनारायण यादव के निधन पर पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने जताया शोक, फुलपरास पहुंचकर परिजनों से मिले
मधुबनी- 23 अक्टूबर। फुलपरास के पूर्व मुखिया हरिनारायण यादव के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ आज उनके पैतृक निवास फुलपरास (पुवारी टोल) पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि हरिनारायण यादव एक मिलनसार और समाजसेवी व्यक्ति थे। मुखिया के रूप में उन्होंने पंचायत के विकास के लिए सराहनीय कार्य किया था। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों सूर्य नारायण यादव, ब्रह्मानन्द यादव (पूर्व चेयरमैन रहिका सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक), उदय, सत्यानन्द, राजानन्द सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया।
गौरतलब है कि हरिनारायण यादव का निधन 17 अक्टूबर को हो गया था। उनका दशकर्म 26 अक्टूबर, एकादशा 27 अक्टूबर और द्वादशा-संपिण्डन सह श्रद्धांजलि सभा सह महाभोज 28 अक्टूबर को उनके पैतृक आवास पर आयोजित होगा।



