BIHAR:- औरंगाबाद में शिक्षकों को PM सूर्य घर योजना से जोड़ा जाएगा, डीईओ ने जारी किया निर्देश
औरंगाबाद- 20 अक्टूबर। जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र अधिष्ठापित कराने का निर्देश दिया है। डीईओ कार्यालय के पत्र के अनुसार, जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद के पत्र और सचिव, ऊर्जा विभाग, बिहार पटना के निर्देशानुसार एक करोड़ आवासीय परिवारों के घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाकर स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराई जानी है।

योजना के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मियों को अपने आवासीय परिसर पर रूफटॉप सोलर संयंत्र अधिष्ठापित करने हेतु निर्देशित करते हुए प्रगति अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें।
http://pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं। विशेष जानकारी के लिए बिजली विभाग के पदाधिकारी निखिल कुमार सिंह मो. नं-7763814300 (ग्रामीण क्षेत्र के लिए), विश्वेन्द्र सिंह मो. नं. 7763814301 एवं राजू प्रसाद गुप्ता मो. नं. 7763814302 तथा औरंगाबाद अनुमंडल से संबंधित विद्युत कार्यपालक अभियंता के दूरभाष संख्या-7763814298 एवं दाउदनगर अनुमंडल हेतु विद्युत कार्यपालक अभियंता मो. नं. 9264437052 से संपर्क किया जा सकता है।



