
MADHUBANI:- जयनगर प्रखंड के कोरहिया में द्वादश कर्म में पहुंचे पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, त्रिभुवन यादव को दी श्रद्धांजलि
मधुबनी- 20 अक्टूबर। जयनगर प्रखंड अंतर्गत कोरहिया गांव निवासी त्रिभुवन यादव के निधन के उपरांत उनके आवास पर आयोजित द्वादश कर्म में बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ पहुंचे। पूर्व मंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री महासेठ ने कहा कि त्रिभुवन यादव एक मिलनसार, सामाजिक और कर्मठ व्यक्ति थे। गांव-समाज में उनकी एक अलग पहचान थी। उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।
द्वादश कर्म में राजद नेता राज कुमार साह, पवन यादव, पूर्ण शंकर झा, अमर कांत यादव, सुरेंद्र प्रसाद मंटू, मो. अब्दुल्लाह, गोलू, पंकज कुमार यादव, महेश यादव, अमित यादव, हेंमत सिंह मनोज यादव सहित अन्य गणमान्य लोग, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने त्रिभुवन यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।



