बिहार

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है देश: CM सम्राट

पटना- 07 अक्टूबर। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में प्रगति के साथ विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है देश ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना आवश्यक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्षों तक तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व ने हर संकट के समय देश के साथ खड़े होकर लोकतंत्र और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिहार के लगभग 89 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में इस योजना के तहत सीधे राशि भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में राशि भेजी गई है, जिससे महिलाएं स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

बिहार में 50 लाख लखपति दीदियां बन चुकी हैं। वर्ष 2030 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पिछले 25 वर्षों के सेवा काल में गुजरात के साथ-साथ भारत में भी व्यापक परिवर्तन आया है। विकसित भारत संकल्प सभा में उपस्थित लोगों से मेरा आह्वान है कि विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में आपना सक्रिय योगदान दें।

कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर आधारित मोदी @ 25′ प्रदर्शनी का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 13 वर्षों के कार्यकाल तथा भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 12 वर्षों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!