बिहार

BIHAR:- मधुबनी के चार प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज का हो रहा निर्माण, आधारभूत संरचना के तहत किसानों को मिलेगा भंडारण की सुविधा, एक लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ

मधुबनी- 07 अक्टूबर। सहकारिता विभाग की आधारभूत संरचना योजना के तहत जिले के चार प्रखंडों में किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज एवं भंडारण सुविधा विकसित की जा रही है। इससे किसानों को सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पादों को सुरक्षित रखने में काफी सहूलियत मिलेगी। वर्तमान में बिस्फी, झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं हरलाखी में प्याज भंडारण गोदाम एवं सब्जी आउटलेट का निर्माण कराया जा रहा है।
जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि जिले में कोल्ड स्टोरेज की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को अपने कृषि उत्पादों के भंडारण में परेशानी होती थी। समय पर उचित भंडारण की व्यवस्था नहीं मिलने से कई बार सब्जी एवं अन्य उत्पाद खराब हो जाते थे। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए आधारभूत संरचना के तहत कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया जा रहा है। आने वाले समय में अन्य प्रखंडों में भी इस तरह की सुविधा विकसित करने की योजना है।
कोल्ड स्टोरेज पर 1.14 करोड़ रुपये होंगे खर्च—
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि बिस्फी, झंझारपुर और अंधराठाढ़ी में बन रहे प्रत्येक कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं हरलाखी में प्याज भंडारण गोदाम एवं सब्जी आउटलेट के निर्माण पर करीब 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद किसानों को स्थानीय स्तर पर ही कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
एक लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ—
विभाग के अनुसार कोल्ड स्टोरेज, प्याज भंडारण गोदाम एवं सब्जी आउटलेट के निर्माण से जिले के एक लाख से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। खासकर सब्जी उत्पादक किसानों को अपने उत्पाद सुरक्षित रखने और उचित समय पर बाजार में बिक्री करने में मदद मिलेगी। विभाग के अनुसार जिले में सब्जी उत्पादन समितियों के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले समय में इन भंडारण केंद्रों की उपयोगिता और बढ़ेगी।
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!