
क्राइम
नई दिल्ली में तीन महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी मामले की दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा जांच करेगी
नयी दिल्ली- 04 अक्टूबर। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि नयी दिल्ली क्षेत्र में शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं और इन शिकायतों को निष्पक्ष जांच के लिए अपराध शाखा को भेज दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि उस दिन क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू होने के बावजूद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और अन्य संगठनों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन किया था।



