
क्राइम
48वीं वाहिनी एसएसबी जयनगर ने नेपाली शराब की खेप पकड़ी, 1 तस्कर गिरफ्तार
मधुुबनी – 19 नवंबर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के अंतर्गत समवाय हरिणे की बाह्य सीमा चौकी नहरनिया (ए कंपनी) के सीमा क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने नेपाली शराब की खेप जब्त कर दिलीप मंडल (31) निवासी ग्राम कलना, थाना हरलाखी को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को एसएसबी की गश्ती दल द्वारा भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-282/2 से लगभग 700 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल की ओर से एक व्यक्ति सिर पर बोरी लेकर भारतीय क्षेत्र में रोककर बोरी की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान बोरी से नेपाली शराब सोफी की कुल 90 बोतलें कुल 27 लीटर बरामद की गईं। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।



