
ताज़ा ख़बरें
BIHAR:- किशनगंज में कोरोना की रफ्तार में गिरावट दर्ज
किशनगंज- 14 जनवरी। किशनगंज जिला से आज अच्छी खबर यह है कि कोरोना संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गयी। बीते दो दिनों से लगातार संक्रमण 90 से उपर केस मिल रहें थे । इसमें बीते गुरुवार को 93 संक्रमित एवं बुधवार को 87 नए संक्रमित मिलें थे।शुक्रवार को इस अनुपात से जिले में कुल 30 केस की कमी हुई है।बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के नए केस 60 मिलने के बाद कोरोना संक्रमण केस 434 है और राहत की बात यह है कि 28 व्यक्ति संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक आज नए संक्रमण केस 60मिलने के बाद कुल सक्रिय केस 434 और 28 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हुए हैं।नए संक्रमितों मे सें 39 सदर प्रखंड शहरी क्षेत्र ,बाहदुरगंज प्रखंड से 10,टेढ़ागाछ से 01 पोठिया से 01, कोचाधामन प्रखंड से 01 तथा 8 संक्रमित केस प्रवासी है।



