
क्राइम
अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान
चांगलांग (अरुणाचल), 29 – सितंबर। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर मंगलवार सुबह असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हुए हमले में एक जवान बलिदान हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 6.30 बजे नामपोंग सर्कल में नामपोंग नाला के पास हुई। उस समय जवान उस इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है।
शक है कि हमला NSCN-K-YA (युंग आंग गुट) के सदस्यों ने किया है। बलिदान जवान की पहचान 42 वर्षीय हवलदार जानखोकाई कुकी के रूप में हुई है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।



