
कांग्रेस नेता इम्तियाज नूरानी ने जन सुराज का थामा दामन, दरभंगा स्नातक से लड़ेंगे चुनाव!
पटना- 28 सितंबर। मधुबनी जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इम्तियाज नूरानी ने कांग्रेस से नाता तोड़कर जन सुराज का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने जन सूराज के सुत्रधार व विधायक प्रशांक किशोर,पार्टी के अध्यक्ष मनोज कुमार भारती की मौजुदगी में जन सूराज का दामन थामा। वहीं उन्हे पार्टी के नेताओं ने सम्मानित किया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इम्तियाज नूरानी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सूराज पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे!
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले आते हैं, जहां स्नातक मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
इम्तियाज नूरानी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके जन सुराज में जाने से आगामी दरभंगा स्नातक
विधान परिषद चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता इम्तियाज नूरानी के जन सुराज में शामिल होने की खबर आते ही मिथिला की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जिले में उनके समर्थकों और राजनीतिक जानकारों के बीच इस कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि नूरानी के जन सुराज में आने से संगठन को मधुबनी-दरभंगा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। इम्तियाज नूरानी के जन सुराज में शामिल होने की खबर आते उनके समर्थकों में उत्साह है तो विरोधियों में बेचैनी बढ़ गई है।



