
नेपाल से भारत लाई जा रही 8.895 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार, बाइक एवं मोबाइल बरामद
मधुुबनी – 28 सितंबर। 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर की ‘एफ’ समवाय, बीओपी कमला की ड्यूटी पार्टी ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत लाई जा रही 8.895 लीटर नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
समवाय मुख्यालय कमला की चेक पोस्ट बलडिहा की ड्यूटी पार्टी द्वारा बाबा कुट्टी के पास, सीमा स्तम्भ संख्या 270/12 से लगभग 200 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई नेपाली शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहन भगत (21) वार्ड नं. 14, सुभाष चौक, जयनगर के रुप में हुई है। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उक्त शराब उसने इनरवा, नेपाल स्थित दुकान से खरीदी थी। ग्राम कपिलेश्वर निवासी कैलाश को देने जा रहा था। कमांडेंट, 48वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में सीमा क्षेत्र में अवैध शराब एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।



