
MADHUBANI:- चोरी की बाईक के साथ युवक गिरफ्तार
मधुबनी- 28 सितंबर। नगर थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान चोरी की बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के गौशाला गोरछनी मोहल्ला निवासी छेदी यादव के पुत्र विनय कुमार यादव के रूप में हुई।
नगर थाना पुलिस ने उसके पास से हीरो कंपनी की स्प्लेंडर बाईक बरामद की है। जिसे चोरी की बताया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीम जलधारी चौक के पास पहुंची। वहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधि में एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ की और बाईक के संबंध में आवश्यक जानकारी मांगी। जांच के दौरान बाईक के चोरी की होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान बाईक चोरी की घटना में उसकी भूमिका के साथ-साथ चोरी के वाहनों से जुड़े अन्य लोगों और उसके संभावित नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस बाईक चोरी से जुड़े अन्य मामलों के संबंध में भी गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।



