
BIHAR:- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मियों की नियोजन प्रक्रिया शुरू, 01 अक्टूबर से मधुबनी में इंटरव्यू
मधुबनी- 28 सितंबर। बिहार शिक्षा परियोजना मधुबनी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में चतुर्थवर्गीय पदों पर नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार राज्य परियोजना निदेशक, पटना के पत्र के आलोक में यह नियोजन किया जा रहा है। जारी सूचना के अनुसार 01.10.2026 से 14.10.2026 तक शिक्षा भवन (वाटसन +2 उच्च विद्यालय परिसर), मधुबनी में दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे के बीच अंतर्वीक्षा ली जाएगी।
पदवार तिथि इस प्रकार है—
30.09.2026: सहायक रसोईया – 0 अभ्यर्थी (अपरिहार्य कारण से 14.10.2026 को होगी) 01.10.2026 एवं 05.10.2026: मुख्य रसोईया 124 पद, 124 अभ्यर्थी, 06.10.2026 से 08.10.2026: आदेशपाल 245 पद, 245 अभ्यर्थी, 09.10.2026 से 13.10.2026: रात्रि प्रहरी – 352 पद, 352 अभ्यर्थी, 14.10.2026: सहायक रसोईया 69 पद, 69 अभ्यर्थी।
अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
सभी अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 11:00 बजे उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करना होगा। अंतर्वीक्षा स्थल पर शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति, निवास, आधार, पैन, अनुभव प्रमाण-पत्र, आवेदन पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र सहित सभी मूल कागजात, एक स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति और दो पासपोर्ट फोटो क्लियर बैग में लाना अनिवार्य है। NCL/SC/ST/निवास एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्र कट ऑफ डेट से पूर्व का होना चाहिए। आदेशपाल एवं रात्रि प्रहरी के लिए साइकिल चलाने का शपथ पत्र (कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा निर्गत) अनिवार्य है।
विस्तृत जानकारी http://www.bepmadhubani.org एवं http://www.madhubani.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।



