बिहार

MADHUBANI:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन,समर्पण कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण

मधुबनी- 28 सितंबर। सोमवार को सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता सह सांसद डा. अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में मधुबनी सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद डा अशोक कुमार यादव ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की यात्रा सेवा,सुशासन,समर्पण और जनकल्याणकारी योजनाओं द्वारा किये गए कार्यों से प्रेरित होकर सेवा कर रहे हैं और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संगठन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कर रहीं हैं।

इस अवसर पर सोमवार को सदर अस्पताल में गरीब और नि सहाय मरीजों के बीच फल वितरण किया और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द से जल्द स्वस्थ होने और दिघायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना किया।

जिलाध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सेवा भाव से अपनी सहभागिता प्रदान कर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प को हम सभी सहभागिता प्रदान कर रहे हैं।

मौके पर देवेन्द्र कुमार यादव, सुबोध चौधरी, राधा देवी, सुनील कुमार मिश्र, मनोज कुमार मुन्ना, सतीश ठाकुर, प्रंशात ठाकुर,सचिन जैन, आदित्य झा, कन्हैया साह, चन्द्र वीर यादव, प्रतिमा रंजन, रोहित प्रसाद, रवि सिंह, वीरेंद्र मेहता, रीना सर्राफ, रवि रंजन, राम पुकार ठाकुर, आयुष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!