
MADHUBANI:- सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ा महंगा, फुलपरास में देशी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
मधुबनी- 28 सितंबर। सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाले युवक को फुलपरास पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार खड्गामा, फुलपरास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के माध्यम से थानाध्यक्ष फुलपरास को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक लड़का हथियार लहराता हुआ इंस्टाग्राम पर फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा था। सत्यापन के बाद पुलिस टीम खड्गामा स्थित उसके घर पहुंची तो पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वायरल वीडियो उसी का है। हथियार उसने घर में चौकी पर बिछावन के नीचे छुपा रखा है। तलाशी के दौरान बिछावन के नीचे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि हथियार उसने गांव के ही मुनानंद कुमार से लिया था।
इस संबंध में फुलपरास थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



