
बिहार
बिहार में 04 अक्टूबर से सामान्य शिक्षकों के तबादले के लिए खुलेगा पोर्टल: शिक्षा मंत्री
समस्तीपुर- 25 सितंबर। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में सामान्य शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आगामी चार अक्टूबर से पोर्टल खोला जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा की इस प्रक्रिया के तहत अगले दो माह के भीतर शिक्षकों को संबंधित विद्यालयों में पदस्थापित कर दिया जाएगा।
श्री तिवारी आज समस्तीपुर जिले के हरपुर एलौथ स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व बिहार हर क्षेत्र में विकसित हो रहा है।



