बिहार

वोट की चोरी नहीं चलेगी— CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, लोकतंत्र बचाओ! कृष्ण कांत झा ‘गुड्डू’

मधुबनी- 25 सितंबर। बिहार प्रदेश कांग्रेस नेता, खगड़िया जिला संगठन सृजन प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा “गुड्डू” ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर उठे विवाद और SIR प्रक्रिया पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से चुनाव प्रक्रिया और कथित “वोट चोरी” से जुड़े सवाल लगातार उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने 24 सितंबर को भी कहा कि वह इस मुद्दे को पिछले तीन वर्षों से उठा रहे हैं। कृष्ण कांत झा ने कहा कि आज जब चुनाव आयोग के भीतर ही SIR और मतदाता सूची से जुड़े फैसलों को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं, तो केंद्र सरकार को देश के सामने जवाब देना चाहिए। ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR तथा मतदाता सूची से जुड़े फैसलों पर कई बार लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने इन टिप्पणियों को सामान्य निर्णय-प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए कहा है कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।
गुड्डू ने कहा कि जब लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ मतदाता और उसका वोट से जुड़े सवाल उठ रहे हों, तब चुप्पी नहीं, जवाबदेही जरूरी है। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करती है। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम पारदर्शी और निर्धारित प्रक्रिया के बिना प्रभावित नहीं होना चाहिए। SIR को लेकर कांग्रेस द्वारा आज देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि हर भारतीय के मताधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता की लड़ाई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!