
BIHAR:- मधुबनी में 85 सहायक अवर निरीक्षक बने अवर पुलिस निरीक्षक, एसएसपी ने पीपिंग लगाकर दी गई शुभकामना
मधुबनी- 25 सितंबर। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार द्वारा अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिती में कुल 85 पुलिस सहायक अवर निरीक्षक के पद से अवर पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत” पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में टाउन हॉल, मधुबनी में पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। पीपिंग समारोह के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर नई पदवी के अनुरूप पाईपिंग लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई एवं कहा गया कि पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेदारियाँ एवं कर्तव्य भी बढ़ जाते हैं।

अतः सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, पारदर्शिता एवं कर्तव्यपरायणता के साथ करें। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रोन्नत पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही एवं टीम भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने अधीनस्थ कर्मियों का उचित मार्गदर्शन करने का संदेश दिया गया एवं उनके उज्ज्वल सेवाकाल की कामना की गई।



